Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रोफेसर साहू को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने सम्मानित किया

नैनो साइंस सेंटर के प्रभारी प्रोफेसर साहू को पालिका ने ब्रांड एंबेसडर बनाया
सीएन, नैनीताल।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक चंपा भगत के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रभारी प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू को नैनीताल नगर पालिका का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर संस्था पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर मा दुर्गा प्रतिमा देकर स्वागत किया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय व मार्गदर्शक खेमराज साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि कई देशों में सेवाएं देने के बाद नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियुक्त भारत सरकार से दो पेटेंट प्राप्त प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू ने खराब प्लास्टिक को उच्च प्रक्रिया से कार्बन नैनो मैटेरियल ग्राफीन में परिवर्तन कर ग्राफीन का उपयोग पॉलीमर नैनो कंपोजिट, सोलर सेल, ड्रग डिलीवरी, सुपर कैपेसिटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कंक्रीट मिक्सचर का अविष्कार किया है। जिसके लिए 2019 में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू को पेट्रोरसायन में प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए 8 वें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसके बाद विश्व में ख्याति प्राप्त अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों की एक टीम ने आकलन के बाद 2021 में वैज्ञानिकों की सूची जारी की जिसमें पॉलीमर एवं नैनो साइंस श्रेणी में भारत देश के गौरव प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू जी को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि से दुनिया की वैज्ञानिकों की सूची में पहली बार कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम अंकित हुआ है और प्रोफेसर नन्द गोपाल साहू जी के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय 80 शोध पत्र प्रसारित हो चुके हैं और वर्तमान में 8 शोध किए जा रहे हैं। जिसमें एक नैनीताल की नैनी झील के संवर्धन संरक्षण के लिए आईआईटी चेन्नई के साथ मिलकर मद्रास जल शुद्धता के पायलट स्केल प्लांट जल्द ही बनाकर नैनी झील के पानी को साफ रखने के लिए काम किया जाएगा और नैनीताल झील के पानी को शुद्ध कर इसे सभी लोगों तक आपूर्ति करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान वैज्ञानिक नन्द गोपाल साहू का स्वागत करने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर अध्यक्ष, योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष, लोकेश कुमार साहू, मार्गदर्शक चंपा भगत, महेश साहू, चेतना तिवारी, कोली साहू, खेमराज साहू, विनोद जयसवाल, रितिक साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, अंशिका कुमारी, सूरज मिस्त्री, संदीप यादव, नन्दकिशोर आर्या, नवीन तिवारी, सुशील राय, दीपक प्रजापति, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग प्रकरण : पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे, एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING