Connect with us

उत्तराखण्ड

सल्ट के विधायक महेश जीना के बयानों से भड़के कर्मचारी

सीएन, अल्मोड़ा। सल्ट से नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना द्वारा कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्मिकों ने मंगलवार को चौघानपाटा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने विधायक जीना के इस बयान की निंदा की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के रवैये पर सुधार नहीं हुआ तो कर्मचारी सचिवालय व विधानसभा के बाहर धरना—प्रदर्शन करेंगे और आमरण अनशन करने पर भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

कर्मचारियों ने कहा कि विधायक महेश जीना द्वारा जिन कर्मचारियों पर गलत कार्य किए जाने का आरोप लगाया है वह उनके नाम चिन्हित करें। बिना सबूत के किसी कर्मचारी पर आरोप लगाए जाने से कर्मचारियों के परिजनों में हताशा का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार व शासन द्वारा समय—समय पर दिए जाने वाले दायित्वों का कर्मचारियों द्वारा पूरे मनोयोग से निर्वहन किया जाता है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन किए जाने के बजाय उनका अपमान किया जा रहा है जो निंदनीय है। कर्मचारियों द्वारा सीएम को ज्ञापन भेज मांग की गई कि अमर्यादित व गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले जनप्रतिनिधियों को विशेष सत्र आहूत व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाय। इसके बाद भी इनके शब्दावली में परिवर्तन नहीं आता है तो संगठन सम्पूर्ण सरकारी कार्य ठप्प कर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को हल्द्वानी में रन फॉर अवेयरनेस रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

राजस्व उपनिरीक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष लोहनी ने कहा कि विधायक सल्ट महेश जीना ने जो बयान सार्वजनिक मंच से राजकीय कर्मचारियों के विपरीत विशेषकर राजस्व उपनिरीक्षकों के विरुद्ध दिया गया है वह निंदनीय है। जिला संगठन इसकी निंदा करता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा : 1250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे, 15 ड्रोन आसमान से निगरानी रखेंगे

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व फेडरेशन कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्ष फैडरेशन अल्मोडा पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा गया कि सार्वजनिक मंच से कार्मिकों का जो अपनमान किया जा रहा है उसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस दौरान शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष डाॅ मनोज जोशी, जिला मंत्री भूपाल चिलवाल, पूरन सिंह रौतेला, संजय बिष्ट, युगल मठपाल, महेंद्र गुसाई, सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पी.एस. बोरा, प्रवेश जोशी, राजस्व संघ के रमेश सिंह बजेली, मनोज फर्त्याल, सुरेन्द्र मर्तोलिया, राजेश आर्या, हीरा मेहरा, अशोक रावत, महिपाल सिंह रावत, गणेश भट्ट, अध्यक्ष अशासकीय संघ, वीरेन्द्र बिष्ट, अमरनाथ रजवार, भावेश रौतेला, अनुराग पांडेय, राम सिंह गैड़ा, भगवान राम, तनुजा, जानकी बिष्ट, चंपा शर्मा, टीका सिंह खोलिया, गोविन्द मेहता, दीपक तिवारी, कलक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष शशि पांडेय, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन नेगी, महेश गुसाई, वाहन चालक संघ के पूरन चन्द्र जोशी, विनोद कर्नाटक, शिक्षा समन्वय समिति की उपाध्यक्ष विद्या कर्नाटक, फैडरेशन की उपाध्यक्ष दीपशिखा, हरीश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल में 'स्पेक्ट्रम 2026' का किया आगाज, भीमताल में उपतहसील की स्थापना सहित कई घोषणाएं की

सभा की अध्यक्षता डॉ मनोज जोशी व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव अमरनाथ रजवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING