Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत से जाने वाली नदियों में पानी की कमी से पाकिस्तान में हाहाकार, पाक ने इंडिया को बताया जिम्मेदार

सीएन, दिल्ली। भारत से जाने वाली नदियों में पानी की कमी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि भारतीय क्षेत्र में पानी रोके जाने के कारण पानी का बहाव कम हुआ है। पाकिस्तान ने इसी सप्ताह चिनाब में पानी में बहाव कम होने को लेकर भारत को पत्र लिखा था। शुक्रवार को पाकिस्तान ने बताया कि नदी के बहाव में असाधारण कमी पर भारत से स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच अधिकारियों ने कहा है झेलम नदी के पानी में भी रुकावटें आ रही हैं जिससे बहाव काफी कम हो गया है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि उसने चिनाब नदी में अचानक आए पानी में बदलाव के बारे में भारत से स्पष्टीकरण मांगा है, जिससे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में नहरों से सिंचाई की जाने वाली गेहूं और दूसरी फसलों पर बुरा असर पड़ा है। पाकिस्तान ने भारत पर बगलिहार बांध में पानी रोकने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि 8 दिसम्बर को सैटेलाइट इमेजरी में बगलिहार के सतह क्षेत्र में महत्वपूर्ण कमी देखी गई जो 13 दिसम्बर को बढ़ गई। इसने आगे कहा कि बगलिहार जलाशय के सतह क्षेत्र में कमी और फिर वृद्धि से विश्वास होता है कि भारत ने बगलिहार जलाशय को खाली कर दिया और उसके बाद उसे फिर से भर दिया। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि झेलम नदी में भी रुकावटें आ रही हैं, क्योंकि भारतीय अधिकारी अचानक पानी रोक रहे हैं और छोड़ रहे हैं। सिंधु जल पर पाकिस्तान कमिश्नर सैयद मेहर अली शाह के कार्यालय ने कहा कि झेलम नदी में भारत के ऊपरी हिस्से से पाकिस्तान में मंगला बांध तक निचले हिस्से में पानी का बहाव कम हो रहा है। इससे पाकिस्तान में 150 लाख एकड़ कृषि भूमिक को पानी या तो कम मिल रहा है या बिल्कुल भी नहीं। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने मेहर अली शाह के हवाले से कहा कि झेलम के बहाव पर नजर रखी जा रही है। शाह ने बताया कि अभी के लिए चिनाब नदी के बारे में भारत को पत्र भेजा गया है। जवाब मिलने पर इस मुद्दे को आगे देखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भी भारत पानी रोकेगा, पाकिस्तान इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रबल प्रताप यादव: लखनऊ की एक सॉफ्टवेयर कंपनी से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक जा पहुंची, वकील के भेष में पहुंचकर हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING