उत्तराखण्ड
वीसी के माध्यम से सीडीओ ने सभी वीडीओ के साथ अमृत सरोवर योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
सीएन, नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने विकास भवन भीमताल कार्यालय कक्ष से वीसी के माध्यम से जनपद के सभी विकासखण्ड अधिकारियों के साथ अमृत सरोवर योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अमृत सरोवर योजना की अद्यतन् प्रगति रिपोर्ट को तत्काल पोर्टल पर अपलोड करें, समस्त सरोवर में पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी नामित करने के साथ सभी सरोवरों को 15 अगस्त 2023 तक पूरा करने की रणनीति बनाने एवं अमृत सरोवर योजना के तहत अधिक से अधिक जन भागीदारी करना सुनिश्चित करें।
























































