Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूबे, एक की सड़क दुर्घटना में मौत

सीएन, हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर गंगा में नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूब गए। उनका कुछ पता नहीं चल पाया। एक अन्य को बचा लिया गया। लापता कांवड़ियों की तलाश को गोताखोरों और बोट की मदद ली जा रही है। डूबने वाले कांवड़ियों की पहचान पंकज पुत्र शूकर पाल सिंह निवासी मेठरा मुरादाबाद और आनंद कश्यप पुत्र नरेंद्र कश्यप निवासी पोड़री बुलंदशहर के रूप में हुई है। जबकि गौतम पुत्र मुंशी लाल निवासी दिल्ली को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों कांवड़िए नमामि गंगे घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। वहीं देवप्रयाग में टोंडेश्वर घाट पर जल भरने उतरा हरियाणा निवासी कांवड़िया आर्यन मिश्रा (24) पुत्र सत्येंद्र मिश्रा निवासी मीठापुर, फरीदाबाद, हरियाणा बह गया। उधर मेरठ से नीलकंठ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़िए कपिल शर्मा 39 वर्ष पुत्र सुशील कुमार निवासी शास्त्रीनगर मेरठ की बाइक कालेकीढाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING