Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम अलर्ट-अगले चार दिनों में आसमान से बरसेगी आग

सीएन, दिल्ती। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

मौसम में रहेगी शुष्की

अगले 4 से 5 दिनों में लू चलने के आसार बन रहे हैं. फिलहाल बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम अभी शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  एससी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के 2024 के आदेश को रद्द किया, अब हल्द्वानी में ही बनेगा कोर्ट

इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं. मौसम शुष्क के बीच दिन के समय सूरज की तपिश से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. राजस्थान के बांसवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर लू चलने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  श्रावण माह में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व, पर्यावरण के काफी करीब

रविवार को इतना रहा तापमान

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में रविवार शाम को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

जम्मू में टूटा 76 साल पुराना रिकॉर्ड

इसके अलावा जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने मार्च के लिए 76 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लॉटस ने कहा कि इससे पहले सबसे अधिक 37.2 डिग्री से. तापमान 31 मार्च, 1945 को दर्ज किया गया था.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING