Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजपुर आसवनी को लीज पर देने के विरोध में सड़क पर उतरे यशपाल आर्य

बाजपुर आसवनी को लीज पर देने के विरोध में सड़क पर उतरे यशपाल आर्य
सीएन, बाजपुर।
मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष व बाजपुर के कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य एवं समस्त कांग्रेसजन बाजपुर में चीनी मिल की सह इकाई आसवनी को लीज पर देने के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गये। हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेसजनों व किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आसवानी तक जुलूस भी निकाला गया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व बाजपुर के कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल सन 1959 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा इसकी स्थापना गई। हजारों लाखों परिवारों को हमारी बाजपुर चीनी मिल, एक मा के रूप में हम सभी का ख्याल रखते आई हैं। य़ह भाजपा की नियत यही से उजागर होती है कि खुद तो कभी कुछ नहीं बनाया और 70 सालों से देश के अंदर बनी हुई सारी सरकारी धरोहरो को अपने चंद पूंजीपतियों के निजी हाथों में दे रहीं हैं और बाजपुर चीनी मिल का भी वही हश्र होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे होंगे कि निजी हाथों में चीनी मिल उचित है तो वे कृपया कर के गदरपुर और काशीपुर चीनी मिल का हाल देख लो, खण्डहर बन चुकी हैं वो चीनी मिलें, कंपनियां किसानों का करोड़ों रुपया लेकर भाग गई है। कल फिर इसकी पुनरावृत्ति होगी। उन्होंने कहा कि इस आसवानी के लिए वह संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने किसानों व पार्टी के लोगों से एकता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING