Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल में संदिग्ध हालत में पांच दिन से लापता हुए 33 वर्षीय युवक का शव बरामद

सीएन, नैनीताल। पुलिस ने सरोवरनगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच दिन से लापता हुए 33 वर्षीय युवक दीपक उपाध्याय का शव बरामद किया है। पांच दिनों के सघन खोज अभियान के उपरांत, युवक का शव नगर के निकटवर्ती भवाली रोड स्थित ‘टूटा पहाड़ की खाई में बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। तल्लीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलतः अल्मोड़ा जनपद के दूभड़ा सैनारी गांव का निवासी दीपक उपाध्याय हल्द्वानी मार्ग स्थित भुजियाघाट के एक होटल में कार्यरत था। वह विगत 22 अप्रैल की रात्रि अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल घूमने आया था। रात्रि लगभग 9 बजे वह तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के समीप से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। उसके भाई बाला दत्त उपाध्याय की शिकायत पर 23 अप्रैल को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश प्रारंभ की थी। सोमवार को दीपक का शव टूटा पहाड़ की ओर ढलान वाली गहरी खाई में बरामद कर लिया गया। शव के पास से मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी मिले हैं। उसका चेहरा बुरी तरह से श्रतिग्रस्त अवस्था में मिला।शव की बरामदगी के पश्चात घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ‘फॉरेंसिक की टीम को बुलाया। दीपक का शव मिलने के बाद उसके भाई और अन्य परिजनों ने उसके साथ नैनीताल आए तीनों मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दीपक का अचानक गायब होना और फिर दुर्गम खाई में शव मिलना किसी दुर्घटना का नहीं, अपितु सोची-समझी साजिश का परिणाम है। परिजनों ने आशंका जताई है कि साथियों ने किसी विवाद के उपरांत दीपक को खाई में धकेलकर उसकी जान ली है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन सभी ने पार्टी की थी और शराब भी पी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों साथियों को पूछताछ हेतु हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टैक्सी, नाव, घोड़ा संचालकों व होटल कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, अवैध होमस्टे व ठेलों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING