Connect with us

दुर्घटना

नदी में गिरने से कार सवार चार लोगों की मौत

सीएन, बागेश्वर। बागेश्वर में बड़ा सड़क हो गया है. जहां बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ है. अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी. जो सीधे नदी में गिरी है. सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी. जिसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी.उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची. जहां टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची. जहां चार शव पड़े मिले. जिसके बाद शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया. जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है.अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतकों की उम्र 35 से 40 साल के बीच है. मामले में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया की हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. जहां शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है. अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है. ऐसे में मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता डा. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल जिले के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING