Connect with us

दुर्घटना

नैनीताल से हल्द्वानी जा रही स्विफ्ट डिजायर कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। मंगलवार की सांय सरोवर नगरी नैनीताल से घूम कर हंसी ख़ुशी घर को वापस लौट रहे किच्छा के एक परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूके04-एन-2616 हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में नंबर वन बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें किच्छा निवासी राजेश्वर पुत्र रामानंद और उनके परिजन जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष एक बालिका शामिल है, घायल हो गए। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी सतीश टम्टा ने बताया कि उक्त कार अचानक और नियंत्रित होकर खाई की ओर जा गिरी और तेज आवाज के साथ कई पेड़ों से टकराती अस्सी फुट नीचे एक अन्य पेड़ के सहारे रुक गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही राहगीरों और मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य, पुलिस कर्मी चनीराम, दीपक जोशी और युवाओं ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को खाई से निकाल मुख्य मार्ग पर लाया गया जिन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से हलद्वानी भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार अचानक दुर्घटना कैसे हुई इसका कोई अंदाज ही नहीं आया जबकि सभी लोग नैनीताल घूम कर हंसी ख़ुशी घर को लौट रहे थे। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थल पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और ये अब डेंजर जोन बन गया है।
दुर्घटना के दौरान बचाव कार्य में एक ट्रक चालक द्वारा घायलों को खाई से निकालने के लिए दी गई ट्रक में मौजूद रस्सी बहुत ही उपयोगी साबित हुई।, अगर उक्त रस्सी नहीं मिलती तो घायलों का रेस्क्यू शीघ्रता से संभव नहीं था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आखिर जिसका डर था वही हुआ, नैनीताल कृष्णापुर-सिपाहीधारा मार्ग में विशालकाय बोल्डर गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त, अब बस्ती को खतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING