दुर्घटना
उत्तराखंड : कैल नदी में बने गहरे तालाब में एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत
सीएन, देवाल, (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जनपद के देवाल में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कैल नदी में बने गहरे तालाब में इंटर कॉलेज देवाल के एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कैल नदी में नहाते समय राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष 17 पुत्र गजेंद्र सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई। आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के द्वारा आयुष के डूबने की सूचना देने पर कैल के नीरज मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उससे करीब 12 फीट गहरे तालाब से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाय। जहां डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। हाटकल्याड़ी गांव के आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने गया। बताया गया कि तीनों एक साथ नदी में बने करीब 12 फीट तालाब में गए। लेकिन अचानक आयुष गहरे पानी की ओर चला गया। आयुष के दो दोस्तों ने घटना की जानकारी तुरंत कैल गांव के लोगों को दी, सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटना स्थल में पहुंचे। कैल गांव के नीरज मिश्रा ने गहरे तालाब से उसे निकाला, गांव के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से आयुष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले आयुष ने दम तोड़ दिया था। चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि शव का पंचनामाा कर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र मातम छाया है।































