Connect with us

नैनीताल

सौगात व सवाल : ज्योलीकोट में ₹6 करोड़ के पुल का उद्घाटन, पर सड़क अब भी बदहाल

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। ज्योलीकोट-रानीबाग मोटर मार्ग पर ₹6 करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक वंशीधर भगत और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया और कहा कि मोटर मार्ग और पुल निर्माण के बाद लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी और इलाके का विकास होगा। पेयजल और विद्युत संबंधित समस्याओं की जानकारी के बाद भगत ने उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। एसडीओ प्रियंक पांडे, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर भट्ट, मुन्नी जीना, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, पूरन मेहरा,पुष्कर जोशी, मुन्नी पांडे, गौरव रमोला, कुंदन जीना, दिनेश पाठक और कुंदन जीना फौजी, विक्रम धामी, भुवन पांडे, प्रताप जीना स्वामी, कैलाश जोशी, मनोज पांडे, हरीश भट्ट, प्रताप बोरा, कमल जंतवाल अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त मार्ग आपदा, जाम, भूस्खलन आदि समस्याओं के समय विकल्प के तौर पर भी प्रयोग हो सकेगा ।ज्योली ज्योलीकोट रानीबाग मोटर मार्ग में पुल बनने से स्थानीय लोगों को  भी काफी राहत मिलेगी। पुल का निर्माण एनपीसीसी द्वारा किया गया है। मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई के तहत अपग्रेड किया गया है, हालांकि लगभग दो करोड़  से बने मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING