दुर्घटना
उत्तराखंड : स्कूटी व स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग का है, जहां टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी जा रही स्कूटी और रुद्रपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो के बीच टांडा जंगल क्षेत्र में यह भीषण टक्कर हुई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 24 वर्षीय आकाश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिकेत और रोहन सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक शाम एक विवाह समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे और देर रात स्कूटी से रुद्रपुर लौट आए थे। इसी दौरान उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में छूट गया, जिसे लेने के लिए वे रात करीब 12 बजे दोबारा हल्द्वानी की ओर निकल पड़े। जैसे ही तीनों युवक संजय वन से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे, सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उन्हें में मृत घोषित कर दिया। देर रात सूचना मिलने पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौं दिया। परिवार के लोगों में.कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।















































