Connect with us

क्राइम

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों व नशा सौदागरों पर नकेल कसें :आयुक्त

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार की अपराह्न में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में विभिन्न जनसमस्या सुनी, जिसमें पेंशन, विदेश भेजने के नाम पर ठगी, इंश्योरेंश की धनराशि न दिये जाने के साथ ही लोगों द्वारा नशे आदि के सम्बन्ध में शिकायतें आयी। जिनका आयुक्त द्वारा मौके पर समाधान किया गया।  आयुक्त रावत ने पुलिस, स्थानीय प्रशासन के साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर को नशे के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाने निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो लोग इस कृत्य में लिप्त पाये जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य के सामाजिक, आर्थिक के साथ ही शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। इसका परिणाम असाध्य बीमारी के रूप में सामने आता है, वर्तमान समय में समाज को नशा मुक्त बनाने की महती आवश्यकता है जिसके लिए हर एक व्यक्ति को जागरूक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। जनसुनवाई में हरीश चन्द्र निवासी भौर्सा ने बताया कि 4 जून 2024 को उनके द्वारा दो भेंस खरीदी गई। ओरियन्टल इंश्योंरेंस कम्पनी द्वारा भेसों का बीमा कराया गया तथा समय से बीमा की धनराशि का भुगतान भी किया गया, नवम्बर 2024 में एक भैस की मृत्यु हो गई थी लेकिन इश्योरंश कम्पनी द्वारा बीमा राशि का भुगतान नही किया गया। जिस पर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच कर शीघ्र बीमा की धनराशि दिलाने के निर्देश दिये। बिमला क्वीरा निवासी हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने चिकित्सा विभाग में नौकरी की लेकिन रिटायरमैंट के बाद एनपीए की पेंशन नही मिलने की शिकायत की। चिकित्सा विभाग लेखाकार  के द्वारा बताया गया कि श्रीमती बिमला क्वीरा के अभिलेख पूर्ण नहीं होेने के कारण भुगतान नही हो पाया। आयुक्त ने चिकित्साधीक्षक को शीघ्र अभिलेख पूर्ण कर भुगतान करने के निर्देश मौके पर दिये। जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं  का आयुक्त द्वारा समाधान किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चुनौती : ट्रेंकुलाइज किए बाघ को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में युवाओं ने बहाया पसीना, ब्लाक प्रमुख बिष्ट ने दी शाबाशी….
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING