Connect with us

क्राइम

बैंक के रिकवरी एजेंट पर कई खाताधारकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

सीएन, ऊधमसिंहनगर। बैंक ऑफ इंडिया की सितारगंज शाखा में रिकवरी और सेटलमेंट का कार्य देख रहे एक रिकवरी एजेंट पर कई खाताधारकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर ग्राहकों से नकद राशि लेकर बैंक की फर्जी मोहर और शाखा प्रबंधक के जाली हस्ताक्षर वाली रसीदें देने का आरोप है शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगला निवासी खाताधारक पूरन सिंह ने शिकायत की थी कि 4 मई को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के नवीनीकरण के लिए उन्होंने 1.65 लाख रुपये रिकवरी एजेंट राहुल तिवारी को नकद दिए थे। आरोपी ने बैंक की मोहर लगी और हस्ताक्षरयुक्त रसीद भी दी, लेकिन 1 जून को बैंक पहुंचने पर पता चला कि खाते में कोई राशि जमा ही नहीं हुई। शाखा प्रबंधक के अनुसार, राहुल तिवारी निवासी अलीगंज बबुरी, जनपद अमेठी उत्तर प्रदेश बैंक का कर्मचारी नहीं, बल्कि आउटसोर्स कंपनी मैसर्स विजयलक्ष्मी बैंकिंग सर्विसेज का कर्मचारी है। उसे केवल एनपीए खातों की रिकवरी और सेटलमेंट के लिए नियुक्त किया गया था। आरोप है कि उसने बैंक परिसर में कार्यरत होने का लाभ उठाकर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर ग्राहकों का विश्वास जीता और धोखाधड़ी की। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।पूरन सिंह का मामला सामने आने के बाद कई अन्य पीड़ित भी बैंक पहुंचे। प्रारंभिक जांच में बैंक रिकॉर्ड और ग्राहकों को दी गई रसीदों में भारी विसंगतियां मिली हैं। शिकायतकर्ताओं में प्रेम प्रकाश (2 लाख रुपये), मोहम्मद मुस्तकीम (2 लाख रुपये), मैसर्स गब्बर एंटरप्राइजेज (2.15 लाख रुपये), पूरन सिंह (1.65 लाख रुपये), छोटे लाल (1.12 लाख रुपये), भागीरथ प्रसाद (1.05 लाख रुपये) और धरम सिंह (75 हजार रुपये) शामिल हैं। इन सभी ने धनराशि के गबन की शिकायत दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद में नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे प्रतिबंध संबंधी बोर्ड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING