Connect with us

नैनीताल

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश

सीएन,.नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार विस्गुली में कोसी नदी पर 190 मीटर स्पान रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण कार्य के लिए अवशेष धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा इस योजना हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास, नैनीताल के माध्यम से कुल ₹85,73,000/ (रुपये पचासी लाख तिहत्तर हजार मात्र) स्वीकृत किए गए थे। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 75 प्रतिशत अर्थात ₹64,29,750/- की धनराशि पूर्व में कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, रामनगर को निर्गत की गई थी जिससे कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य कराया गया, जिलाधिकारी द्वारा अवशेष 25 प्रतिशत धनराशि ₹21,43,250/(रुपये इक्कीस लाख तैंतालीस हजार दो सौ पचास मात्र) को भी डीएमएफ, नैनीताल के माध्यम से कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग, रामनगर के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करते हुए अवशेष जो भी कार्य हैं तत्काल पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस रोप वे के निर्माण से कटीमी गजार विस्गुली क्षेत्र के ग्रामीणों को कोसी नदी पार करने में वर्ष भर सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी द्वारा धनराशि स्वीकृत कर समस्या का समाधान करने पर आभार व्यक्त किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING