राष्ट्रीय
दिल्ली जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, छात्रों में भारी उबाल
सीएन, दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर 2 घंटे में सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा तो वे संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका जेपी नड्डा से मिलने के लिए पहुंचे हैं। इस बीच वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल को पत्र लिखकर कहा कि संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें। उधर, जंतर-मंतर से संसद के रास्ते में दो किमी के रास्ते में प्रदर्शनकारी ही दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं और कई लोगों के सिर भी फूट गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में प्रदर्शनकारी घुस गए। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। इसके उन्हें हिरासत में लिया गया।



























