Connect with us

क्राइम

दो युवकों ने शराब के नशे में तल्लीताल क्षेत्र में जमकर किया बवाल, गये जेल

सीएन, नैनीताल। घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे दो युवकों ने शराब के नशे में तल्लीताल क्षेत्र में जमकर बवाल किया। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे चीता कॉन्स्टेबल शिवराज राणा ने मौके पर पहुंचकर युवकों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल क्षेत्र में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ युवक सड़क पर खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक नौकायन करने के लिए झील में चले गए थे। इधर दोनों युवकों ने नौकायन के दौरान जमकर बवाल कर दिया। इतना ही नहीं युवक नाव चालकों से कॉल गर्ल उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। जिसके बाद राहगीरों ने तत्काल चीता कॉन्स्टेबल शिवराज राणा को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों युवक अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आए थे, जो कि पहाड़ के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सल्ट अल्मोड़ा निवासी त्रिलोक राम और उसके साथी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING