Connect with us

आपदा

उत्तराखंड में बाढ़ में बह रही बस से कूदे यात्री, हिमाचल सहित 7 स्टेट में अब तक 56 की मौत

उत्तराखंड में बाढ़ में बह रही बस से कूदे यात्री, हिमाचल सहित 7 स्टेट में अब तक 56 की मौत
सीएन, देहरादून।
नॉर्थ इंडिया में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। लैंडस्लाइड्स और बाढ़ के चलते उत्तराखंड सहित हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाहाकार मचा हुआ है। उत्तराखंड में बारिश की वजह से हुए हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। अगर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को जोड़ लें, तो 7 स्टेट में अब तक 56 जानें जा चुकी हैं। उत्तराखंड के शीशम बाड़ा इलाके में एक बस बाढ़ में फंस गई। हिमाचल रोडवेज की इस बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बारिश, भूस्खलन और सड़क ब्लॉक होने को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी है। राज्य में 195 सड़कें ब्लॉक हैं। राज्य मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो 36 घंटों में यहां 13 भूस्खलन और 9 बार बाढ़ देखी गई। हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। घरों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे सहित 736 सड़कें ब्लॉक हैं। सरकार ने कहा है कि 12 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। रात भर हुई बारिश से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए पंडोह बांध के द्वार खोले जाने के बाद ब्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर अनुसार, मंडी, कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ। मनाली के पास बाहंग में अचानक आई बाढ़ में कई दुकानें बह गईं, जबकि कुल्लू के पतलीकुहल के पास ब्यास में बाढ़ आने से एक निर्माणाधीन घर डूब गया। रावी, ब्यास और सतलुज सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और पर्यटकों को भारी बारिश के दौरान यात्रा करने से बचने और नदी निकायों के पास न जाने के लिए कहा गया है। उत्तर भारत में बारिश के कारण रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं. उत्तर रेलवे ने कहा कि उसने 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 12 अन्य का मार्ग बदल दिया है। 9 जुलाई की शाम क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह शहर के खारयूक इलाके में 450 साल पुरानी एक इमारत ढह गई। एक स्थानीय निवासी हैदर ने बताया कि भारी बारिश के कारण इलाके में कुछ पुराने घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आईएमडी के अनुसार, रविवार को पिछले 9 घंटों के दौरान लेह में 14.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यहां 2010 में बादल फटा था, लेकिन नुकसान इतना नहीं हुआ था। लेकिन इस बार पुरानी इमारतों को काफी नुकसान हुआ है। मेट्रोलॉजिकल सेंटर लद्दाख ने कहा कि क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में व्यापक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने आजकल में लद्दाख के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण रामबन जिले में सड़क का एक हिस्सा ढह जाने के बाद सोमवार को जम्मू और श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा। यहां के लोगों के अनुसार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़कें बह रही हैं। लोग बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता व शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की बेमियादी भूख हड़ताल का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING