Connect with us

आपदा

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी व टनकपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी व टनकपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
सीएन, नैनीताल/चंपावत।
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। वह खटीमा बनबसा भी पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हल्द्वानी पहुंचकर भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। सीएम धामी ने हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र का भी दौरा किया। सीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहकर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बता दें राज्य में हुई भारी बारिश और आपदा पर सीएम खुद नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही सभी जिले के अधिकारियों को ग्राउंड में जाकर लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डहएम वंदना ने राहत कार्यो की जानकारी भी दी। इसके बाद सीएम धामी बाढ़ पीड़ितों से मिलने टनकपुर पहुंचे।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर जिले में कहीं.कहीं तेज बारिश के साथ ही कई दौर की भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए ना जाने की अपील भी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुनिया फिर आशंकित : पश्चिम एशिया युद्ध समाप्त करने को ईरान-अमेरिका समझौता वार्ता विफल, पाक बेहतरीन मेजबान: अमेरिका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING