Connect with us

आपदा

बादल फटे, पिथौरागढ़ में बह गई 150 मीटर सड़क, उत्तरकाशी जिले में कई घरों में घुसा मलुवा

बादल फटे, पिथौरागढ़ में बह गई 150 मीटर सड़क, उत्तरकाशी जिले में कई घरों में घुसा मलुवा
सीएन, उत्तरकाशी/पिथौरागढ़।
उत्तराखंड में शुक्रवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। नदियां ऊफान पर आ गई हैं। कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी में बारिश के चलते नाले ऊफान पर आ गया, जिससे तेज बहाव के कारण डेढ़ सौ मीटर सड़क बह गई है। यह सड़क बंगापानी से जाराजीबली को जोड़ती है। ग्रामीणों ने बादल फटने के चलते भीषण बारिश की आशंका जताई  है। उत्तरकाशी जिले में देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना के कारण पुरोला, बड़कोट एवं डुण्डा तहसील के अनेक स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू करने सहित अतिवृष्टि से प्रभावित अन्य नागरिक सुविधाओं की बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न विभागों की जेसीबी और अन्य मशीनरी को भोर से ही प्रभावित क्षेत्रों में काम पर जुटा दिया गया है। इन घटनाओं में जिले में कोई जनहानि नहीं हुई है और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। देर रात करीब ढाई बजे हुई इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उप जिलाधिकारी पुरोला और उप जिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल समबन्धित विभागों के कर्मियों के साथ मौके पर जाकर प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तत्काल कारवाई करते हुए सभी सेवाओं को सुचारू करने की शुरुआत करने सहित इन घटनाओं मे हुई क्षति का आंकलन कर आख्या प्रस्तुत करने और अनुमन्य राहत राशि का वितरण अविलंब करने की हिदायत भी दी है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलवा घुसा है। विद्यालय की सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस तथा प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं। उधर डुण्डा तहसील के धौंतरी गांव के ऊपर भू-धंसाव होने से कुछ घरों में मलुवा घुसा है। जहां पर प्रशासन की टीम तड़के ही पहॅूंुच चुकी है। छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों, सडक़ आदि को क्षति पहुंची है, विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। विकासखंड में अतिवृष्टि के कारण सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज विकासखंड पुरोला के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। गंगनानी में सडक पर मलवा आने से सड़क बन्द हो गई है। मलवा लगभग 30 मीटर की लम्बाई में फैला हुआ है। कैम्प निर्वाणा नामक एक रिजोर्ट को नुकसान हुआ है और यहां पर कुछ घर एवं वाहन मलवे की चपेट में आए हैं। अतिवृृष्टि के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी में देर रात ही फायर सर्विस बड़कोट का दल पहुँच गया था। इस विद्यालय में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। डुण्डा तहसील के अन्तर्गत धौन्तरी गांव के ऊपर भू धंसाव होने से मनीराम बहुगुणा, बुद्धि प्रकाश बहुगुणा, कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन के अंदर मलवा घुस गया। यहां पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि नही हुई। प्रशासन की टीम मौके पर तड़के की घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उपजिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावितों से भेंट की और मलवा आने से अवरूद्ध हुए उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग को खोले जाने के लिए लोनिवि द्वारा किए जा रहे काम का भी जायजा लिया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 23 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं  24 जुलाई को देहरादून पौड़ी चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में चल रहे मानसून सीजन में बरसात के पिछले कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल, दोनों जगह बरसात में लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से आगामी चार दिनों तक मौसम बारिश के साथ रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के अंतर्गत की जा रही पूर्व तैयारी संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING