Connect with us

आपदा

आयुक्त ने अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त राजभवन रोड का किया निरीक्षण

सीएन, नैनीताल। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल में विगत दिनो अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त राजभवन रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि ने आयुक्त को अवगत कराया कि कार्यों का टेंडर करते हुए रात-दिन कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग 20 से 25 दिनों का समय लगने की सम्भावना है। आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता को आमजन की समस्याओं को देखते हुए और अधिक मैन पॉवर को बढ़ाते हुए प्रतिदिन कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त राजभवन मार्ग पर पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्ध करना सुनिश्चित करें। यदि प्रतिबन्धित के बाद भी कोई इस मार्ग पर आवा-जाही करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता रत्नेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी : जायसवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING