Connect with us

आपदा

भूकंप से डोली धरती : तिब्बत में तबाही, 32 लोगों की मौत, भारत में भी असर

भूकंप से डोली धरती : तिब्बत में तबाही, 32 लोगों की मौत, भारत में भी असर
सीएन, नईदिल्ली।
तिब्बत में मंगलवार सुबह एक घंटे के अंदर आए 6 सिलसिलेवार भूकंप आए, भूकंप ने तिब्बत में तबाही मचाई है।  अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप भी शामिल था। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण तिब्बत क्षेत्र में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। ये आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप में कुछ गांवों के घर ढह गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल के साथ हिमालयी सीमा के करीब सुदूर तिब्बती पठार में ऊपर बताया गया है। नेपाल की भूकंप निगरानी एजेंसी ने बताया है सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल के मुताबिक भूकंप का केंद्र चीन का डिंगी था। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटकों के कारण लोग बुरी तरह से घबरा गए और अपने.अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक भूकंप के कारण देश से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया है कि मंगलवार को नेपाल की सीमा के पास तिब्बत क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र पर्वतीय इलाके में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं चीन की भूकंप निगरानी एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के केंद्र के आसपास के इलाके की औसत ऊंचाई करीब 4,200 मीटर है। भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों जैसे बिहार, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। बिहार में पटना समेत कई जिलों में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन इतनी तीव्रता वाले भूकंप में गंभीर खतरा रहता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त रावत ने कुमाऊं मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा ₹50 करोड़ से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING