Connect with us

आपदा

आपातकाल : रामगढ़ में तैनात विभागीय जेसीबी चालक बबलू व जेई का मोबाईल नम्बर स्विच ऑफ

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रविवार को राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों को सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारियों एवं विभाग द्वारा विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई जेसीबी मशीनों का सत्यापन एवं मॉक ड्रिल हेतु दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों एवं अभियंताओं तथा जेसीबी ऑपरेटरों से जिला आपात कालीन परिचालन केन्द्र, नैनीताल द्वारा तैनाती की स्थिति का औचक रूप से दूरभाष के माध्यम से आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान समस्त नोडल अधिकारियों जिनमे सहायक अभियंता, प्रांतीय खण्ड, लोनिवि,पीसी उप्रेती, नैनीताल सहायक अभियंता, निर्माण खण्ड, लोनिवि, नैनीताल, सुरेश चन्द्र, सहायक अभियंता, अस्थाई खण्ड, लोनिवि, भवाली स्वाती पंत ,सहायक अभियंता, निर्माण खण्ड, लोनिवि, रामनगर,अजय प्रकाश, सहायक अभियंता, निर्माण खण्ड, लोनिवि, हल्द्वानी ललित तिवारी, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लोनिवि, हल्द्वानी, एमबी थापा, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई खण्ड, लोनिवि, ज्योलीकोट राजकमल, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई खण्ड, लोनिवि, कोठगोदाम आर के चौधरी, एवं सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई खण्ड, लोनिवि, हल्द्वानी मिताली कपिल के अलावा विभागीय नोडल अधिकारियों- अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खण्ड, लोनिवि, नैनीताल, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड, नैनीताल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, नैनीताल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड, नैनीताल, डा. अनुपमा यांहकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल, विमल पाण्डे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी, विजय जोशी/नोडल आपूर्ति विभाग से भी दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया गया। नोडल अधिकारी, परिवहन व्यवस्था विमल पाण्डे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी वर्तमान में अवकाश पर होने के फलस्वरूप इस अवधि में उक्त कार्य रश्मि भट्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी द्वारा किया जाएगा करने के निर्देश दिए गए लोक निर्माण विभाग द्वारा तैनात की गई जेसीबी चालकों से सम्पर्क प्रांतीय खण्ड, नैनीताल- विभागीय कार्ययोजना के अनुसार समस्त चालकों से सम्पर्क किया गया। खुर्पाताल/मंगोली में पूर्व में तैनात जेसीबी के स्थान पर आज नई जेसीबी तैनात की गई है, चालक के नाम/नम्बर से सम्पर्क कर अद्यतन किया गया है। मुरकुड़िया में तैनात जेसीबी चालक से सम्पर्क नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता, प्रांतीय खण्ड द्वारा बताया गया कि उक्त जेसीबी वर्तमान में मलबे का निस्तारण का कार्य कर रही है तथा वे स्वयं उसी क्षेत्र में हैं। निर्माण खण्ड, नैनीताल-खण्ड के अन्तर्गत समस्त जेसीबी चालकों से सम्पर्क किया गया। रामगढ़ में तैनात विभागीय जेसीबी चालक बबलू का नम्बर स्विच ऑफ था तथा विभागीय अवर अभियंता, चमोली का भी मोबाईल नम्बर स्विच ऑफ था। जिस कारण से सम्पर्क नहीं हो सका। इस तथ्य से सम्बन्धित अधिशासी अभियंता को भी सूचित किया गया। अस्थाई खण्ड, भवाली- (01 विभागीय, 03 निजी) पतलोट, सलड़ी, पदमपुरी, भवाली (भीमताल) पर तैनात जेसीबी चालकों से सम्पर्क हुआ। करायल में तैनात जेसीबी चालक से सम्पर्क नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता, अस्थाई खण्ड, लोनिवि, भवाली द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में प्रेषित किये गये जे.सी.बी. के विवरण में दरों का निर्धारण न होने के कारण कतिपय स्थानों पर नई मशीनें तैनात की जानी हैं। उनके द्वारा 28 जून को कुल 07 निजी जेसीबी मशीनों के अद्यतन विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण खण्ड, रामनगर-समस्त स्थानों पर तैनात जेसीबी ऑपरेटर से सम्पर्क किया गया तथा उनके द्वारा निर्धारित स्टेशन पर तैनात होना बताया गया। राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, हल्द्वानी-समस्त स्थानों पर तैनात जेसीबी ऑपरेटर से सम्पर्क किया गया तथा उनके द्वारा निर्धारित स्टेशन पर तैनात होना बताया गया। उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय मार्ग संख्या–109 पर काकड़ीघाट से क्वारब हेतु सम्बन्धित फर्म की जेसीबी/पोकलेन (आवश्यकता अनुसार) द्वारा मार्ग सुचारू करना बताया गया। इस हेतु अंकित बिष्ट एवं आशु के दूरभाष नम्बर पृथक से संकलित किये गये हैं। पीएमजीएसवाई ज्योलीकोट के समस्त स्थानों पर तैनात जेसीबी ऑपरेटर से सम्पर्क किया गया तथा उनके द्वारा निर्धारित स्टेशन पर तैनात होना बताया गया। पीएमजीएसवाई काठगोदाम के समस्त स्थानों पर तैनात जेसीबी ऑपरेटर से सम्पर्क किया गया तथा उनके द्वारा निर्धारित स्टेशन पर तैनात होना बताया गया। पीएमजीएसवाई हल्द्वानी- समस्त स्थानों पर तैनात जेसीबी ऑपरेटर से सम्पर्क किया गया तथा उनके द्वारा निर्धारित स्टेशन पर तैनात होना बताया गया। इस दौरान अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए वर्तमान में उनके मोबाईल फोनों के (24×7) संचालित रहने एवं त्वरित राहत उपायों के दृष्टिगत जेसीबी ऑपरेटरों से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करते हुए मॉक अभ्यास किया गया। मॉक अभ्यास के दौरान कतिपय अभियंताओं एवं जेसीबी ऑपरेटरों के मोबाईल फोन नेटवर्क में न होने, लम्बे समय तक व्यस्थ रहने, स्विच ऑफ होने, त्रुटिपूर्ण नम्बर उपलब्ध कराए जाने अथवा 1-2 बार कॉल के उपरान्त फोन रिसीव न करने सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ा। संबंधित आपदा से जुड़े संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आपदा सम्बन्धी भिन्न-भिन्न परिस्थितियों के अनुरूप इस प्रकार की मॉक ड्रिल औचक रूप से आगे भी करे तथा अधिकारियों/ अभियंताओं की सजगता एवं अन्य राहत व बचाव हेतु तैनात संसाधनों के प्रतिक्रियात्मक समय को रिकार्ड करते हुए समीक्षा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री व डीएम के निरीक्षण व आदेश के बाद भी हली की नही सुलझी समस्या, आपदा से बचाने को डीएम से फिर लगाई गुहार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING