Connect with us

आपदा

तुर्किये में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके, 29 इमारतें जमींदोज

सीएन, अंकारा। तुर्किये के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक बार फिर से 5.6 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए, जिससे 29 इमारतें जमींदोज हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तेज झटके के भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य 69 घायल हो गए। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मलबे में फंसे कई लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। तुर्की और सीरिया में 50,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले बड़े भूकंप के तीन सप्ताह बाद 5.6 की तीव्रता और 6.15 किमी की गहराई के साथ नया आफ्टरशॉक आया। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के प्रमुख यूनुस सेजर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांच इमारतों में खोज और बचाव दल तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING