Connect with us

आपदा

टनल हादसा : सुरंग में फंसे मजदूर अब कुछ ही पलों के बाद होंगे बाहर

सीएन, उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे के दौरान फंसे मजदूर अब कुछ ही पलों के बाद बाहर होंगे। बता दें कि श्रमिकों को निकालने के लिए विभिन्न राज्यों से लाई गई विशालकाय मशीनों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया जा रहा है और बिना किसी रूकावट के बचाव अभियान के लिए मशीन पहुंच सके इसके लिए पुलिस ने सड़कों को खाली करा कर ट्राले का परिवहन कराया है। बीते बुधवार की रात गुजरात से भी मशीन लाई गई और देर रात हरियाणा से मानेसर होते हुए वह मेरठ पहुंची। मशीन बिना किसी रूकावट के यहां पहुंच सके इसके लिए उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश ,दिल्ली, हरियाणा से लेकर राजस्थान, गुजरात तक पुलिस अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इस ग्रुप में लगातार मशीनों से संबंधित क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी अपडेट की जा रही है और चिकित्सकों का कहना है कि बीते कई दिनों से सुरंग में फंसने के कारण श्रमिकों के दिमाग पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है तथा उनके लिए वहां पर चिकित्सक भी उपलब्ध हैं और एंबुलेंस भी खड़ी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लगातार वर्षा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर, मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय, ग्रामीण सड़कों से मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात : डीएम रयाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING