Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएन, नैनीताल। जिला मुख्यालय में कानून एवं यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध एसएसपी नैनीताल ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय की गई शर्तों और नियमों का सरेआम उल्लंघन करने पर पुलिस ने आयोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मोहर्रम के जुलूस आयोजन से पूर्व पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आयोजन कमिटी के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जुलूस के लिए रात 9:00 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आयोजकों द्वारा जानबूझकर तय समय सीमा का उल्लंघन कर देर रात्रि तक जुलूस निकाला गया। देर रात तक चले इस उल्लंघन के कारण नैनीताल शहर की यातायात एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शहर में आए पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था से नैनीताल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों पर भी बुरा असर पड़ा। जुलूस हेतु निर्धारित निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की गई, बल्कि उनका विरोध भी किया गया। जिस परिणामस्वरूप मल्लीताल पुलिस द्वारा जुलूस आयोजकों के विरुद्ध कोतवाली मल्लीताल में FIR NO- 23/26 धारा 126(2), 223, 285,3(5) BNS की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। एसएसपी नैनीताल ने सख्त संदेश: देते हुए अपील की है कि नैनीताल एक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ किसी भी सूरत में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त निदेशक सूचना ने किया कार्यालय का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING