Connect with us

नैनीताल

आयुक्त ने हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों के चलते बने गड्ढों और अधूरे कार्यों की मांगी रिपोर्ट

सीएन, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी शहर में यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री  दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए है। आयुक्त द्वारा सचिव  विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी एवं सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को पत्र प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया है कि शहर के ऐसे सभी स्थानों का निरीक्षण किया जाए, जहां यूयूएसडीए के कार्यों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं अथवा गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित स्थलों की शत-प्रतिशत फोटोग्राफी कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जहां कार्य अधूरे हैं या आमजन को आवाजाही में दिक्कत हो रही है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।  आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर गंभीर लापरवाही अथवा कार्यों में अनियमितता पाई जाए, उसकी स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।


*

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आवासीय पट्टे की भूमि पर रेस्टोरेंट संचालन, डीएम ने किया पट्टा निरस्त, भूमि सरकारी खाते में जमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING