Connect with us

नैनीताल

मतदाताओं के अवलोकनार्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के समस्त 1068 मतदेय स्थलों में उपलब्ध : रयाल

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल, ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों  को सूचित करते हुए अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल की 6 (छ) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 56-लालकुआ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल (अ.जा.), 59-हल्द्वानी, 60-कालाढूंगी एवं 61-रामनगर की, 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण Special Intensive Revision के अंतर्गत आलेख्य प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि जनसाधारण व मतदाताओं के अवलोकनार्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के समस्त 1068 मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उपजिलाधिकारी) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) के कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल में उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद नैनीताल के सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है, वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु आयोग के निर्धारित प्रारूप-6 के साथ सलंग्न-4, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते है तथा मतदाता सूची से नाम हटाये जाने हेतु प्रारूप-7 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उक्त के साथ ही जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम या कोई विवरण संशोधित या स्थानान्तरित करवाना है, वह आयोग के निर्धारित प्रारूप-8 के साथ सलंग्न-4, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voter.eci.gov.in तथा मोबाईल रैप ECI NET के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को नैनीताल सहित देश के 150 स्थानों पर होगा नाटकों का मंचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING