Connect with us

नैनीताल

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल में आज 14 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सीएन, नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के मद्देनजर जनपद नैनीताल में 14 अगस्त 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 अगस्त (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।.मौसम विभाग के अनुसार भारी वर्षा के कारण नदियों, नालों एवं गधेरों में तेज जल प्रवाह होने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।.आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे में नहीं होंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन ने मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों में आमजन से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में आवागमन से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त रावत ने किया एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण व पारदर्शिता के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING