Connect with us

नैनीताल

नैनी झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर का बड़ा एक्शन, दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

सीएन, नैनीताल। प्रसिद्ध नैनीताल झील में सीवर का पानी गिरने संबंधी लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री  दीपक रावत ने उत्तराखण्ड जल संस्थान को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि झील की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बजाय नियमित निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। आयुक्त ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया है कि इस कार्य हेतु एक कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जो प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सीवर का पानी झील में प्रवाहित होता हुआ पाया जाए, उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर आवश्यक कदम उठाएं और सीवर का पानी झील में जाने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि झील क्षेत्र की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि नैनीताल झील की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


*

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : पर्यटन सीजन में पुलिस के हाथ से फिसलती ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को अर्धसैनिक बल मैदान में उतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING