Connect with us

नैनीताल

मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक की बोट हाउस क्लब सामने बन रहे कंक्रीट निर्माण कार्य को रोकने की मांग

सीएन, नैनीताल। शहर के बोट हाउस क्लब के सामने स्थित पार्क में चल रहे कंक्रीट निर्माण कार्य को लेकर माँ नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की है। टंडन ने कहा कि बीते दो दिनों से पार्क में दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है जबकि पूर्व में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा भी इस कार्य पर आपत्ति जताई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह कार्य अमृत योजना के तहत नगर पालिका द्वारा करीब 49 लाख रुपये में स्वीकृत किया गया है जिसमें ठेकेदार को लगभग 24 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि निर्माण हटाया जाता है तो लागत और बढ़ सकती है। कहा कि नैनी झील के बेहद करीब इस तरह का कंक्रीट निर्माण पर्यावरण और सौंदर्य की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो व्यापार मंडल न्यायिक प्रक्रिया अपनाने को बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनकी राज्यपाल से हुई मुलाकात के दौरान भी नैनीताल में बच्चों और नागरिकों के लिए बेहतर पार्कों की आवश्यकता को लेकर चर्चा की गई थी। व्यापार मंडल ने इस पार्क को ग्रीन और सुंदर स्वरूप में विकसित करने के लिए गोद लेने की इच्छा जताई है। उन्होंने प्रशासन से पार्क को पबलिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत विकसित करने का अवसर देने की मांग की। कहा की पार्क के रखरखाव और विकास की जिममेदारी दी जाए या फिर 24 घंटे के भीतर कंक्रीट स्ट्रक्चर हटाने की कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की होगी भौतिक जांच, डीएम नैनीताल रयाल ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING