Connect with us

पिथौरागढ़

उत्तराखंड : अचानक से शादी में पहुंची पुलिस और विवाह कार्यक्रम किया रद्द

उत्तराखंड : अचानक से शादी में पहुंची पुलिस और विवाह कार्यक्रम किया रद्द
सीएन, पिथौरागढ़।
इस वक्त एक बड़ी खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां पुलिस ने ऐन मौके पर शादी में पहुंचकर पूरा विवाह कार्यक्रम रोक दिया। दरअसल एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ को चौकी ऐंचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक नेपाली मूल की लड़की जिसकी उम्र- 18 वर्ष से कम है, वर्तमान में पिथौरागढ़ के ऐंचोली में अपनी दीदी के घर पर रह रही है। जिसकी शादी ऐंचोली निवासी एक युवक से मोस्टमानू मंदिर में होने जा रही है। उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्प लाइन कर्मियों के साथ मोस्टमानू मंदिर पहुँची, जहाँ शादी की तैयारियाँ चल रहीं थी तथा नाबालिग लड़की व उसके परिजन मौजूद थे। पुलिस टीम द्वारा लड़की का जन्म प्रमाण पत्र चैक किया गया तो उसकी उम्र 17 वर्ष 08 महीने 21 दिन होना पाया गया। उक्त लड़की मूल रुप से नेपाल की रहने वाली है तथा वर्तमान में अपनी दीदी के घर ऐंचोली में रह रही है। लड़की द्वारा बताया गया कि वह उक्त युवक को फेसबुक के माध्यम से विगत 02 वर्षों से जानती है, जिस कारण दोनों आपसी सहमति से शादी करने जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के समक्ष लड़की व उसके परिजनों की काउन्सलिंग की गयी तथा बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी, अब वह दोनों के बालिग होने पर ही उनकी शादी करेंगे, जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। काउन्सलिंग के पश्चात लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 22 सितंबर 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस मेंं राहत मिलने लगेगी, जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पिथौरागढ़

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING