Connect with us

शिक्षा

नर्सरी स्कूल में एक सितंबर से शास्त्रीय संगीत में गायन-वादन की विधिवत तालीम प्रारंभ होगी

सीएन, नैनीताल l 1 सितंबर 2023 से नगर के मालरोड स्थित नर्सरी स्कूल में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी तथा पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के सहयोग से ताल साधना संगीत संस्था द्वारा संगीत कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायन-वादन की विधिवत तालीम प्रारंभ की जाएगी साथ ही विद्यार्थियों को गिटार, कीबोर्ड एवं लोक संगीत की शिक्षा भी दी जाएगी। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा बताया गया की नगर के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों मैं अध्यनरत पांचवी कक्षा तक के अभ्यर्थियों को संस्था द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी जिससे बच्चों का सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास होगा। ताल साधना संगीत संस्थान का उद्देश्य समाज में भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रतिष्ठा को बढ़ाना है तथा उत्तराखंड के लोग संगीत से परिचय करना है, संस्था के अध्यक्ष आकाश कुमार द्वारा बताया गया कि संगीत विद्यालय में संगीत प्रशिक्षण दिए जाने के लिए नगर के सिद्धांत नेगी, अमन महाजन, आदित्य खत्री अन्न, अलंकार महतोलिया,‌ रवि कुमार, अनुज साह, तुहिनान्शु तिवारी,कुमारी दीक्षा आदि का सहयोग रहेगा। संगीत के विद्यार्थियों को उचित शिक्षा दिए जाने के लिए नगर पालिका परिषद नैनीताल एवं ताल साधना संगीत संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से किये गए इस प्रयत्न की नगर के वरिष्ठ संगीत कला प्रेमी जहूर आलम, डॉ रवि जोशी, डॉ गगनदीप होठी, डॉ अशोक कुमार, नवीन बेगाना, नदीम सियाज़, नंदकिशोर, अमृत कुमार, एच एस राना, मदन मेहरा आदि ने सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शनों को सात समंदर पार अमेरिका से कैंचीधाम पहुंचे मैक्स, पुलिस की मुक्तकंठ से सराहना की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING