Connect with us

स्वास्थ्य

अल्मोड़ा जिला अस्पताल, हवालबाग एवं दौलघाट पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी

सीएन, अल्मोड़ा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी एवं डॉ. नीरज की देखरेख में अल्मोड़ा जिला अस्पताल, हवालबाग पीएचसी तथा दौलघाट ब्लॉक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बीरशेबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्मोड़ा की कुल 25 पात्र छात्राओं का हवालबाग पीएचसी केंद्रों में टीकाकरण किया गया तथा उन्हें टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। टीकाकरण के दौरान छात्राओं एवं अभिभावकों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर), एचपीवी वैक्सीन तथा इस टीके से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सभी ब्लॉकों में एचपीवी टीकाकरण अभियान निरंतर चल रहा है। अन्य ब्लॉकों में माता-पिता एवं पात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के चलते अधिकतम छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है। हालांकि हवालबाग ब्लॉक में अभी भी कई पात्र छात्राएं टीकाकरण से वंचित हैं।.पिछले दो महीनों में एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र 3009 छात्राओं में से 1773 छात्राओं को टीका लगाया जा चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसका कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है। डॉ. रंजन तिवारी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार मुसलमानों से बीफ न खाने का नियम बना सकती है, धार्मिक कुर्बानी जारी रहेगी : हूमायूं कबीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING