Connect with us

राष्ट्रीय

आखिर मणिपुर की हिंसा को हिंदू बनाम ईसाई क्यों नहीं मानता आरएसएस

आखिर मणिपुर की हिंसा को हिंदू बनाम ईसाई क्यों नहीं मानता आरएसएस
सीएन, नई दिल्‍ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मणिपुर हिंसा को हिंदुओं और ईसाइयों के बीच संघर्ष के तौर पर दिखाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि यह हिंदू-ईसाई के बीच संघर्ष नहीं है। कुछ पार्टियों ने इसे एक साजिश के हिस्से के रूप में ऐसे ही दिखाने की कोशिश की है। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि संघर्ष ने एक ऐसा घाव बना दिया है जिसे भरने में कई साल लग जाएंगे। वह बोले कि कुकी ईसाई समुदाय के हैं। वहीं, ज्‍यादातर मैतेई हिंदू। लेकिन, उनके बीच टकराव का उनकी धार्मिक पहचान से कोई लेना-देना नहीं है। संघ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ये बातें कहीं। कुछ संगठनों ने दावा किया है कि गिरिजाघरों को नुकसान पहुंचाने के कारण यह संघर्ष शुरू हुआ। ऐसा कहने वालों में विदेश के कुछ प्रमुख संगठन भी शामिल हैं। उन्‍होंने इसे धार्मिक संघर्ष बताया है। संघ का बयान उसी की पृष्‍ठभूमि में आया है। पदाधिकारी ने कहा कि कुकी और मैतेई का हिंसा का कोई इतिहास नहीं है। दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच विवाह आम बात है। संघ पदाधिकारी ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह स्थलों पर हिंदुओं के दावे का भी समर्थन किया। वह बोले, ‘उन्हें हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। वास्तव में दोनों के निर्विवाद हिंदू चरित्र को देखते हुए पहली बार में कोई विवाद नहीं होना चाहिए था। एक विवाद गढ़ा गया है।’ उनका बयान उन दो स्थानों पर नियंत्रण को लेकर बढ़ती कानूनी लड़ाई की पृष्ठभूमि में आया है।
समान नागर‍िक संह‍िता की मांग उच‍ित
संघ पदाधिकारी ने समान नागरिक संहिता की मांग को उचित ठहराया। कहा कि संविधान निर्माताओं ने इसे लागू करने को अपनी आकांक्षाओं में शामिल किया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित आदेशों की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में देरी पर खेद व्यक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि नागरिक कानून वैसे ही होने चाहिए, जैसे हमारे पास समान दंडात्मक कानून हैं। नभाटा से साभार

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक की बोट हाउस क्लब सामने बन रहे कंक्रीट निर्माण कार्य को रोकने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING