Connect with us

राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी सहित पांच बेटों व एक बेटी वसंतीबेन को अकेला छोड़ गई हीराबेन मोदी

नरेंद्र मोदी सहित पांच बेटों व एक बेटी वसंतीबेन को अकेला छोड़ गई हीराबेन मोदी
सीएन, अहमदाबाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 साल की थीं। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों के चलते बुधवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। हीराबेन मोदी का यूएन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। हीराबेन मोदी अपने पीछे भरा-पूरा पर‍िवार छोड़कर गई हैं। इनके परिवार में उनके पांच बेटे-प्रधानमंत्री मोदी और उनके भाई सोमाभाई, अमृतभाई, प्रह्लादभाई और पंकजभाई और बेटी वसंतीबेन हैं। हीराबेन का अंतिम संस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में गांधीनगर के एक श्मशान घाट में सुबह करीब 9.30 बजे किया गया। इससे पहले हीराबेन का तड़के निधन होने के बाद प्रधानमंत्री गांधीनगर के बाहरी इलाके रायसन गांव में अपने भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचे, जहां उनकी मां के पार्थिव शरीर को रखा गया था। यह पहला मौका था, जब उनकी मां हीराबेन सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने मोदी के माथे का तिलक किया था। फिर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले मोदी ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। वे शायद नहीं जानती थीं कि उनका बेटा किस पद पर आसीन होगा। हीराबेन खुश थीं कि उनका बेटा गुजरात वापस आ गया है। तब मां ने मोदी से कहा था, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तुम क्या करते हो, लेकिन मुझसे वादा करो कि तुम कभी रिश्वत नहीं लोगे। कभी ऐसा पाप मत करना।’ पीएम मोदी ने बाद में कई मौकों पर मां की इस सीख का जिक्र किया। फिर 2002 में हीराबेन का वह बयान चर्चा में आया था जब उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा सबसे प्यार करता है। 2002 में 7 दिसंबर को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘एक बार उसे सड़क पर एक रुपये का सिक्का मिला। मैंने उससे कहा कि इसे अपने ऊपर खर्च करो। लेकिन इसके बजाय उसने वह सिक्का हमारे गांव के एक गरीब आदमी की बेटी को दे दिया, जिसे किताबें और पेंसिल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। मुझे पता है कि वह सभी से प्यार करता है।’ पीएम मोदी ने बाद में कई मौकों पर कहा कि उनके संस्कार उनकी मां के मूल्यों को दर्शाते हैं। 2014 में जब मोदी ने अपने 64वें जन्मदिन पर अपनी मां का आशीर्वाद मांगा, तो उन्होंने उन्हें 5,001 रुपये देकर चौंका दिया कुछ ऐसा जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। मोदी ने राज खोलते हुए बताया था कि मां ने यह राशि जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष के लिए दी थी। प्रधानमंत्री मोदी सुबह यहां एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से सीधे अपने छोटे भाई के घर चले गए। उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके चरण स्पर्श करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाद में, प्रधानमंत्री मोदी और उनके भाई अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए एक वैन से श्मशान घाट ले गए। इससे पूर्व कुछ दूरी तक उन्होंने उनकी अर्थी को कंधा दिया। हीराबेन का अंतिम संस्कार गांधीनगर के सेक्टर 30 स्थित श्मशान घाट पर किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और उनके भाइयों ने आखिरी संस्कार किया और अपनी मां को मुखाग्नि दी।
पीएम मोदी के बड़े भाई हैं सोमाभाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े भाई का नाम सोमाभाई मोदी है। वह गुजरात सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग में काम करते थे। हालांक‍ि अब वह रिटायर हो चुके हैं। सोमाभाई मोदी अहमदाबाद में समाज सेवा करते हैं। साथ ही एक ओल्ड ऐज होम भी चलाते हैं।
अमृतभाई हैं पीएम मोदी के दूसरे बड़े भाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे बड़े भाई का नाम अमृतभाई मोदी है। वह एक प्राइवेट कंपनी में फिटर पद से रिटायर हो चुके हैं। अमृतभाई मोदी अहमदाबाद में ही चार कमरों के घर में सादा जीवन बिता रहे हैं।
भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर आते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार रहे नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के सीएम रहे। इसके बाद 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद से लगातार इस पद पर बने हुए हैं।
मोदी के छोटे भाई हैं प्रह्लादभाई
पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे भाई प्रह्लादभाई मोदी हैं। प्रह्लादभाई मोदी नरेंद्र मोदी से दो साल छोटे हैं। उनकी अहमदाबाद में ही किराने की दुकान और टायर का शोरूम है। प्रह्लादभाई मोदी समाज सेवा के कामों में हिस्सा लेते हैं। वह ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं।
पीएम मोदी की बहन हैं वसंतीबेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन का नाम वसंतीबेन मोदी है। उनके पति का नाम हसमुख लाल है, जो क‍ि भारतीज जीवन बीमा निगम में काम करते हैं।
मोदी के छोटे भाई हैं पंकज मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी हैं। मां हीराबेन इन्‍हीं के साथ गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में रहती थीं। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात जाते थे तो नियमित रूप से रायसन भी जाते रहते थे और अपनी अधिकांश गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING