Connect with us

राष्ट्रीय

शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल को  एससी से मिलेगी राहत या सीबीआई बढ़ाएगी आफत

शराब घोटाला केस : सीएम केजरीवाल को  एससी से मिलेगी राहत या सीबीआई बढ़ाएगी आफत
सीएन, दिल्ली।
शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आज का दिन अहम है। उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकता है तो वहीं मंगलवार को सीबीआई ने उनसे गहन पूछताछ की है और उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। सीबीआई की टीम ने तिहाड़ जेल जाकर केजरीवाल से पूछताछ की। उससे पहले मंगलवार को ही हाई कोर्ट से दिल्ली के सीएम को बड़ा झटका भी लगा, कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी थी। बता दें कि निचली अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी लेकिन हाई कोर्ट की रोक के बाद केजरीवाल जेल से रिहा नहीं हो सके थे। केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर निकली दिल्ली पुलिस, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी होगी। 10 बजे के बाद कभी भी केजरीवाल को पेश किया जा सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट की रोक और सीबीआई की गिरफ्तारी की लटकती तलवार के बीच आम आदमी पार्टी ने इसे साजिश करार दिया है और कहा है कि जानबूझकर ये सब किया जा रहा है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि  ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिल सकती है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सीबीआई के साथ मिलकर बड़ी साज़िश रची है और इसे पूरा देश देख रहा है। ऐसा होता रहा तो किसी को भी कैसे न्याय मिलेगा अगर ऐसे.ऐसे झुठे इल्जाम लगाकर जेल में डालेगे। तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की टीम ने कल करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। इस दौरान शराब घोटाला मामले में केजरीवाल का बयान भी रिकॉर्ड किया गया। आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई केजरीवाल को पेश करेगी और गिरफ्तारी की मांग कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश चल रही है। आप ने कहा है कि सीबीआई की टीम साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी जिससे कि उन्हें बेल ना मिल सके। सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल से शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी डेढ़ घन्टे पूछताछ की और अरविंद केजरीवाल का बयान रिकॉर्ड किया। लेकिन सीबीआई की टीम ने जांच अधिकारी और एक्साइज पॉलिसी टीम से पूछकर बताया कि अबत उनकी गिरफ्तारी नही की है। पूछताछ में केजरीवाल ने क्या बताया इसको लेकर आज यानी बुधवार को सीबीआई राउज एवेन्यू कोर्ट में जाकर अरविंद केजरीवाल के प्रोडक्शन वारंट यानी गिरफ्तारी की मांग कर सकती है। कोर्ट की परमिशन से ही केजरीवाल से जेल में पूछताछ हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है और कहा है कि उनकी जमानत पर रोक जारी रहेगीए यानी केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। ईडी की जमानत रद्द के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक ये रोक जारी रहेगी। मंगलवार को जस्टिस सुधीर कुमार जैन की एकल बेंच ने ये फैसला सुनाया है। बता दें कि 20 जून को निचली अदालत से मिली जमानत के फैसले के खिलाफ दाखिल ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। 21 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर लगाई थी अंतरिम रोक।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतरत्न पंत की जयंती पर देशभर में स्मरणात्मक कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने आयोजन समिति को दी बधाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING