Connect with us

राष्ट्रीय

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी, फिल्म का पोस्टर आया

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी, फिल्म का पोस्टर आया
सीएन, नई दिल्ली।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी छाई हुई है। सुर्खियों में रहने वाली विवादित जोड़ी पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीना लव स्टोरी अब सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने को लिए तैयार हैं। दरअस सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बनने को तैयार है। सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ है। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज की जाएगी। इसे जानी फायरफॉक्स बैनर के तहत तैयार किया जा रहा है। इससे पहले, सीमा हैदर को अमित जानी के एक दूसरे वेंचर में रॉ एजेंट के रोल के लिए कास्ट करने पर विचार हो रहा था। सीमा हैदर और सचिन सीमा पर बनने वाली फिल्म की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। सीमा हैदर और सचिन मीना के रोल को दर्शाने वाले युवाओं के कई ऑडिशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है कि कोई फेमस एक्टर स्टार कास्ट में शामिल होगा या नहीं। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत से ताल्लुक रखती हैं. वह अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने 22 साल के प्रेमी सचिन मीना के साथ रह रही हैं। 30 साल की पाकिस्तानी नागरिक सीमा अपने सात साल से कम उम्र के बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना किसी वैध प्रमाण पत्र के अवैध रूप से भारत में घुस आईं थीं। सीमा हैदर पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है। वहीं हिंदू धर्म अपनाने का दावा भी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तहसील कार्यालय से लेकर एसडीएम आफिस में मिली खामियां, आयुक्त ने दिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING