Connect with us

राष्ट्रीय

उत्तराखंड : राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के डीएम, देश के टॉप 50 डीएम में शामिल

फेम इंडिया मैगजीन ‘सर्वश्रेष्ठ डीएम 2026’ सूची में रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा का नाम शामिल किया गया

सीएन, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के प्रशासनिक हलकों में एक आईएएस अधिकारी का नाम काफी चर्चाओं. में है। जनपद रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली, जनकल्याणकारी दृष्टिकोण और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ की सूची में उन्हें देश के शीर्ष 50 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में स्थान दिया गया है. यह सम्मान न केवल रुद्रप्रयाग बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है. देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों के प्रदर्शन का व्यापक मूल्यांकन करने के बाद यह सूची तैयार की गई है. फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी के सहयोग से विशेषज्ञों की राय, जमीनी रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, प्रशासनिक उपलब्धियों और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों के आधार पर यह निष्पक्ष सर्वेक्षण संपन्न किया. सर्वेक्षण में प्रशासनिक दक्षता, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, दूरदर्शिता, जवाबदेही, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, संवेदनशील नेतृत्व, जनसंवाद कौशल और विकासोन्मुख सोच जैसे दस प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया. इन सभी कसौटियों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ‘कुशल प्रबंधक’ श्रेणी में विशेष स्थान प्राप्त हुआ. फेम इंडिया की प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त कर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एक बार फिर साबित किया है कि जनसेवा, नवाचार और प्रभावी प्रशासन का संगम ही उत्कृष्ट नेतृत्व की वास्तविक पहचान है. अपने कार्यकाल के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विशेष रूप से केदारनाथ धाम यात्रा के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को प्राथमिकता दी. यात्रा सीजन से पूर्व उन्होंने हेलीपैड्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्नि सुरक्षा मानकों, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा यात्री सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए. उनकी सक्रिय निगरानी और योजनाबद्ध कार्यशैली के कारण यात्रा व्यवस्थाओं को नई मजबूती मिली. जिलाधिकारी ने केवल प्रशासनिक व्यवस्थाओं तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि स्थानीय महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी अभिनव पहल की. केदारनाथ हेलीपैड क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के लिए विक्रय केंद्र स्थापित कर स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराया. जिससे तीर्थाटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित हुआ.आपदा प्रबंधन, तीर्थयात्रा संचालन, जनसुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है. उनकी यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समर्पित नेतृत्व और जनहितकारी सोच के माध्यम से सीमित संसाधनों वाले पर्वतीय जनपद भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : रोजगार व आयुर्वेदिक विरासत पर बड़ा संकट : आखिर आईएमपीसीएल को निजी हाथों में क्यों : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING