Connect with us

राष्ट्रीय

ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं उर्वशी रौतेला

ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं उर्वशी रौतेला
सीएन, नईदिल्ली।
मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है और उनका इलाज चल रहा है। ऋषभ की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिसमें उन्हें काफी चोट आ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, ऐसे में सब इंतजार कर रहे थे कि क्या उर्वशी रौतेला भी कोई पोस्ट करेंगी। उर्वशी रौतेला ने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अपने नए पोस्ट में जो कैप्शन दिया है उससे साफ है कि वो ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हैं। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो सफेद रंग की ड्रेस में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। ये लुक तमिल बिग बॉस फिनाले का है जिसमें वो सफेद भरतनाट्यम ड्रेस में नजर आ रही हैं। भारी गहने, मांग टीका और परफेक्ट विंग आईलाइनर के साथ एम्बेलिश्ड हेडगेयर, लॉन्ग लैशेज, और न्यूड लिप शेड में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, प्रार्थना कर रही हूं। साथ में सफेद कबूतर के इमोजी भी डाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING