Connect with us

राष्ट्रीय

आतंकवादियों के लिए काल बनी भारतीय सेना, कुपवाड़ा में 2 आतंकियों को मार गिराया

आतंकवादियों के लिए काल बनी भारतीय सेना, कुपवाड़ा में 2 आतंकियों को मार गिराया
सीएन, नईदिल्ली।
जम्मू-कश्मीर में फिर से सिर उठा रहे आतंकियों के लिए भारतीय सेना अब काल बन गई है। भारतीय सेना ने शहीद जवानों और आम नागरिकों की मौत का बदला लेना शुरू कर दिया है। जम्मू.कश्मीर के कुपवाड़ा में सुबह-सुबह दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं। भारतीय सेना को यह इनपुट मिला था कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जंगलों में कुछ आतंकवादियों छिपे हैं और हमला करने की फिराक में है। इसके बाद सेना ने कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकियों का सर्च अभियान शुरू किया था। वहीं बुधवार तड़के आतंकवादियों का सामना भारतीय सेना के जवानों से हो गया। सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं जंगल में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर पुलिस ने इस एनकाउंटर के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली जिसके बाद अभियान शुरू किया गया जो अब तक जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पर उलोवा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, कहा-प्रदेश की कानून व्यवस्था की खुली पोल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING