Connect with us

जन मुद्दे

रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा कर भक्तों के दर्शन के लिए मां का लगा दरबार

सीएन, नैनीताल। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा कर भक्तों के दर्शन के लिए मां का दरबार मंदिर परिसर में खोल दिया गया। इसके बाद सुबह से ही मां की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की कतारे लग गई। अष्टमी यानी आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुजारी भगवती प्रसाद जोशी द्वारा मंत्र उच्चारण के बाद पूजा अर्चना कर 4 बजे मां का दरबार खोला गया। मंदिर परिसर से लेकर गुरुद्वारे तक भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। लोग मां के जयकारों के साथ लगातार मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की ओर से मनोज साह अध्यक्ष, मनोज जोशी उपाध्यक्ष, जगदीश बावड़ी महासचिव, विमल चौधरी उपसचिव, विमल साह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र बजेठा प्रबंधक, मुकेश जोशी कार्यकारणी सदस्य, हिमाशु जोशी, भीम सिंह कार्की, अशोक साह, चंद्र प्रकाश साह, राजेंद्र लाल साह, कमलेश ढोंढियाल, ललित साह, घनश्याम लाल साह एवम प्रो. ललित तिवारी सम्मलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING