Connect with us

जन मुद्दे

हमें पन्त जी के आदर्शों को अपनाते हुए निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा ः अजय भट्ट

पंत जयंती समारोह में प्रो. अजय रावत व वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट सहित कई लोग सम्मानित

सीएन, नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का 135वां जन्म दिवस समारोह समिति नैनीताल के तत्वावधान में मल्लीताल पंत पार्क में श्रद्धापूर्वक हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भारत रत्न स्वर्गीय पन्त जी के जन्म दिवस पर पन्त पार्क में आयोजित कार्यक्रम संभा्रन्त नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्व.पन्त जी की प्रतिमॉ पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर स्व. पन्त जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्य एवं रक्षा मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री,नैनीताल सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ नेता भुवन हरबोला, पूर्व सांसद डॉ.महेन्द्र सिंह पाल,  पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा, रमेश पाण्डे, रईस, संयोजक गोपाल रावत, पूरन मेहरा, मनोज जोशी, केसी पंत, संजय कुमार संजू, बीना आर्या, मारूति नन्दन साह, दिग्विजय बिष्ट, विजय थापा, राहुल पुजारी, तारा राणा, गजेन्द्र रावत, कंचन जोशी, ईश्वरी दत्त मलकानी, अनुपम कबड़वाल, मुन्नी देवी, ललित भट्ट एवं समस्त सभासद एवं जनप्रतिनिधि जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.सन्दीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह आदि ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने अपने सम्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के पहले व्यक्ति पं गोविन्द बल्लभ पंत हैं जिनकों भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन किसी न किसी क्षेत्र में कुछ न कुछ उपलब्धि जरूरी करनी चाहिए यह तभी सम्भव होगा जब व्यक्ति के अन्दर अच्छे संस्कार एवं अच्छा स्वाभाव होंगे। उन्होंने कहा कि हमे इन महापुरूषों के पग चिन्हों पर चलना होगा। हमे इनका सम्मान करना होगा।उन्होंने कहा कि पंत जी ने भूमि सुधार जैसे एक्ट कानूनों का निर्माण किया है और आजादी दिलाने में अभूतपूर्व कार्य एवं यातनाओं को झेलते हुए हमें यह आजादी दिलाई। उन्होंने वहॉ सभी उपस्थित छात्र छा़त्राओं से आवाहन किया कि वे खूब पढ़े व अपने माता पिता व देश का नाम रोशन करें। इसके उपरान्त उन्होंने क्षेत्रीय अभिलेखागार कुमाऊँ मण्डल नैनीताल के सौजन्य से भारत रत्न पं गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अभिलेख प्रर्दशनी का भी फीता काट कर शुभारम्भ किया। इसके अलावा आम जनता की समस्याएं सुनी व सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मात्रम गीत से किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पन्त के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पन्त जी युगों-युगों तक देशवासियों के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे जिन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने, हौंसले, व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर भारतरत्न तक का सफर तय किया। हमें पन्त जी के आदर्शों को अपनाते हुए निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। पन्त जी की उपलब्धियॉ देश व प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रदर्शित होती है। उनकी दूर दृष्टि के परिणाम स्वरूप ही खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने वाली जीबी पन्त यूनीवर्सिटी की स्थापना हुई। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के आधार पर ही महानता को प्राप्त किया। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। समाज के उत्थान एवं समाज सेवा में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले प्रो. अजय रावत, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, डॉ सुशील कुमार पंत, नवीन टम्टा, कमला जोशी, विजय थापा, डॉ महेन्द्र पाल सिंह के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर किये हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कर देकर सम्मानित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सांस्कृत कार्यक्रम की भी प्रस्तुत दी गई। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING