Connect with us

जन मुद्दे

जब सब बरबाद हो रहे हैं तो पीएम बताएं अंबानी-अडानी कैसे मालदार हो रहेः राज्यपाल मलिक

सीएन, जयपुर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। वह राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट पार्लियामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि जब सब बरबाद हो रहे हैं तो प्रधानमंत्री बताएं कि अंबानी-अडानी कैसे मालदार हो रहे हैं? राज्यपाल मलिक ने अंबानी-अडानी पर भी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के एयरपोर्ट, रेलवे, शिपयार्ड सरकार के दोस्त अडानी को बेचे जा रहे हैं। हमें देश को बिकने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि अडानी ने किसानों की फसल सस्ते दाम पर खरीदने और महंगे दामों पर बेचने के लिए पानीपत में बड़ा गोदाम बनाया है। अडानी का ऐसा गोदाम उखाड़ फेंको। डरने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ जेल चलूंगा। अडानी और अंबानी इतने मालदार कैसे हो गए हैं? जब तक इन लोगों पर हमला नहीं होगा, तब तक ये लोग रुकेंगे नहीं। सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि जब किसान आंदोलन में हमारे लोग सड़कों पर मरने लगे थे, तब मैं अपना इस्तीफा जेब में लेकर प्रधानमंत्री जी से मिलने गया था। मैंने उन्हें समझाया कि इन लोगों के साथ ज्यादती हो रही है। कुछ ले-देकर इन्हें हटा दीजिए। उन्होंने कहा कि किसान खुद चले जाएंगे। तब मैंने उनसे कहा कि आप इन्हें नहीं जानते। यह तब जाएंगे जब आप चले जाएंगे। लेकिन उस समय प्रधानमंत्री नहीं माने।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फिल्म समीक्षा : उजड़ते सपनों की ‘चिता’….निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ व्यावसायिक सिनेमा की मजबूरियों से मुक्त एक यथार्थवादी कृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING