Connect with us

जन मुद्दे

योगेन्द्र कुमार साहू को सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने किया सम्मानित

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र संस्था के माध्यम से कर रहे हैं सामाजिक कार्य
सीएन, हल्द्वानी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से किए जा रहें समाजहित एवं भारतहित में कार्यों के लिए संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के द्वारा एसडीएम मनीष कुमार ने सम्मान पत्र देकर हल्द्वानी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सम्मानित किया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने इस सम्मान स्नेह के लिए सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा की संस्था की जिस दिन से स्थापना हुई है उसी दिन से संस्था लगातार समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रही है क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है। हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए। लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए क्योंकि केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है। इसलिए मानव होने के नाते जब तक हम दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही अपना परिवार माने तभी मानवता में सज्जानता निहित है जो सदाचार का पहला लक्षण है। मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है जिससे हमारे भारत देश की अटूट स्वतंत्रता को बनाऐं रखने में हम सभी भारतवासियों के साथ भारत देश को भी और मजबूती मिलेगी। इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करती है और आगे कई हजार गुना तेजी से कार्य करेगी। जिससे हमारा भारत देश जल्द से जल्द विश्व गुरु बन सके। इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, तनुजा जोशी, एकता कुमारी, धर्मा बिष्ट, पंकज उप्रेती, सुरेश पाण्डेय, मदन सिंह, हर्ष रावत, शैलेंद्र नेगी, गोपाल सिंह कार्की, ईश्वर चंद, प्रीति पंत, विनय कुमार जोशी, उषा, मुकेश, कौशलेंद्र भट्ट, मंजू पाठक, मुकेश कोहली, आनंद अधिकारी, तनुजा जोशी, राहुल सोनकर, रितिक साहू, सूरज मिस्त्री, संदीप यादव, भावना रावत, गोविन्द मिस्त्री, अमन कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार वाल्मीकि, विनोद जयसवाल, सुशील राय, रोहित भंडारी, राहुल देव, दीपक प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बैंक द्वारा दी जा रही बीमा क्लेम के संबंध में सूचनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें : आयुक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING