Connect with us

खेल

गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर : राज्यपाल

गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर : राज्यपाल
सीएन, नैनीताल।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का टी-ऑफ खेलकर शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस वर्ष 125 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया है। पहले दिन आज 58 गोल्फर खेले जिनमें 09 महिलाएं एवं 09 जूनियर गोल्फर शामिल थे। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर हैं। यहां खेलने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेल के साथ-साथ नैनीताल सहित यहां के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य अपने आप में अलग है इसका नाम पूरे दुनिया में शामिल हो इस ओर भी प्रयास किया जायेगा। देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, दिव्यता, यहां के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ जैव विविधता का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पर्यटक स्थल के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार होगा। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेन्ट में 06 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष से ऊपर तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय श्री राज्यपाल मेजर तरूण कुमार, अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) हरीश शाह सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के तीन शहरों में लगाई गई पैरामिलिट्री फोर्स, सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ संदिग्ध गतिविधियों होगी नजर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING