Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं में आठवें राउंड के बाद रावत करीब 12 हजार वोटों से पीछे

नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य से पीछे
सीएन, नैनीताल।
उत्‍तराखंड में मतगणना जारी है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि भाजपा एक्जिट पोल के मुताबिक काफी आगे चल रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिस्ट के बीच वोटों का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। आठवें राउंड के बाद रावत करीब 12 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरीश रावत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। आप के चंद्रशेखर पांडे को 661 वोट ही मिल पाए हैं। ऊधम सिंह नगर में मतगणना जारी है। बाजपुर से यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं, जबकि खटीमा सीट से तीसरे राउंड में एक हजार से अधिक सीटों से सीएम धामी पीछे चल रहे हैं। रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा आगे चल रही हैं। सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पीछे हो गए हैं, भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला आगे चल रहे हैं। गदरपुर से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं। जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए यशपार्य आर्य अपनी सीट बाजपुुुर से आगे चल रहे हैं, जबक‍ि‍ संजीव आर्य आपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य से पीछे चल रहे हैं। जबकि बाजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से आगे चल रहे हैं। 8 वें राउंड में जोगेंद्र रौतेला ने वोटों का अंतर बढ़ाया है। वह सुमित हृदयेश से 2563 वोट से आगे चल रहे हैं। प्रतापनगर– कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी आगे पुरोला में कांग्रेस के मालचंद रायपुर में भाजपा के उमेश शर्मा काऊ राजपुर रोड में भाजपा के खजानदास रामनगर में कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल ऋषिकेश में कांग्रेस के प्रेमचंद अग्रवाल रुड़की में भाजपा के प्रदीप बतरारुद्रप्रयाग में भाजपा के भरत सिंह चौधरी आगे चल रहे हैं । जबकि रुद्रपुर में कांग्रेस की मीना शर्मा सहसपुर में कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा सितारगंज में भाजपा के सौरभ बहुगुणा सोमेश्वर में भाजपा की रेखा आर्य श्रीनगर में कांग्रेस के गणेश गोदियाल टिहरी में उत्तराखंड जन एकता पार्टी के दिनेश धनै बढ़त बनाये हुए हैं थराली में भाजपा के भूपाल राम टमटा विकासनगर में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान यमकेश्वर में भाजपा की रेनू बिष्ट यमुनोत्री में निर्दलीय संजय डोभाल लैंसडौन में भाजपा के दिलीप सिंह रावत मंगलौर में बसपा सरबत करीम अंसारी मसूरी में भाजपा के गणेश बढ़त में हैं। नैनीताल में भाजपा की सरिता आर्य नरेंद्रनगर में कांग्रेस के ओम गोपाल पिरानकलियर में भाजपा के मुनीष सैनी पिथौरागढ़ कांग्रेस के मयूख महर कपकोट में भाजपा के सुरेश गढिया कर्णप्रयाग में कांग्रेस के मुकेश नेगी काशीपुर में भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा खानपुर में निर्दलीय उमेश कुमार किच्छा में कांग्रेस के तिलकराज बेहड़ लक्सर में बसपा के शहजाद आगे
लालकुआं में भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट गंगोत्री में भाजपा के सुरेश चौहान घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह आगे हैं जबकि
हल्द्वानी में भाजपा के जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला हरिद्वार में कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा के यतीश्वरानंद जसपुर के भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल झबरेड़ा में कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार ज्वालापुर में भाजपा के सुरेश राठौर देहरादून कैंट में भाजपा की सविता कपूर देवप्रयाग में कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी धनोल्टी में भाजपा के प्रीतम पंवार धर्मपुर में कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल डोईवाला में भाजपा के बृजभूषण गैरोला द्वाराहाट में भाजपा के अनिल सिंह साही गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडेय बढ़त में हैं ।
अल्मोड़ा में भाजपा के कैलाश शर्मा बीएचईएल रानीपुर में कांग्रेस के राजवीर सिंह बदरीनाथ में भाजपा के महेंद्र भट्ट बागेश्वर में भाजपा के चंदनराम दास बाजपुर में भाजपा के राजेश कुमार भगवानपुर में कांग्रेस की ममता राकेश चकराता में कांग्रेस के प्रीतम सिंह कोटद्वार में भाजपा की ऋतु खंडूड़ी अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएम का देवभूमि में स्वागत चार वर्ष पूरे होने के जश्न में जनता के असली सवाल दबाए नहीं जा सकते : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING