Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा रेस्टोरेंट मालिक की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा

सीएन, खटीमा। अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट मालिक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में यह मामला हत्या नही बल्कि हिट एंड रन का निकला है। मामले में पुलिस ने एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा थाना क्षेत्र में सात मार्च को हाईवे किनारे एक लाश मिली थी। पुलिस की शिनाख्त में चकरपुर के जंगल किनारे मिले शव की पहचान अल्मोड़ा के काचुला निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित महिला रामलीला में सीएम धामी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए

आज खटीमा में अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला पुलिस की जांच में हत्या का नहीं बल्कि हिट एंड रन का पाया गया है। मृतक चालक 7 मार्च रात्रि को चकरपुर के जंगल मे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके शीशे की धूल साफ कर रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा क्वांटो गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी जिससे वह दूर छिटक गया, यह देख क्वांटो कार चालक भाग गया। पुलिस ने आरोपी मदन बोरा, निवासी धारचूला टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।
दुर्घटना स्थल पर क्वांटो के रिवर व्यू मिरर से पुलिस मामले की तह तक पहुंची। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी नंबर ट्रेस कर पुलिस ने क्वांटो चालक मदन बोरा निवासी धारचूला को क्वांटो गाड़ी के साथ पकड़ा है। और अब हत्या के मामले को हिट एंड रन मामले में परिवर्तित कर आरोपी चालक को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिये मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान व जवाबदेही तय करने के निर्देश


अल्मोड़ा जिले के विकास खंड भैसियाछाना के ग्राम काचुला, धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व.मदन सिंह बिष्ट का लहूलुहान शव बीते 7 मार्च को खटीमा के चकरपुर-बनबसा जंगल में मिला था। हाईवे किनारे उसकी कार खड़ी थी। देवेंद्र बुकिंग में नैनीताल गया था। जहां से वह खटीमा गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING