Connect with us

उत्तराखण्ड

शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

सीएन, देहरादून। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दून के शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। दीयों की रोशनी, फूलों और रंग-विरंगी लाइटों से सजे मंदिरों में शिव के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे। मध्यरात्रि में गढ़ी कैंट स्थित एतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर आदि मंदिरों में रुद्राभिषेक व श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल गए गए। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। आज शुभ मुहूर्त में व्रत धारण कर श्रद्धालु दिनभर जलाभिषेक कर सकेंगे। प्रथम पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 8:15 से शुरू होगा।

सोमवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, नर्वदेश्वर मंदिर डानलनवाला, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव मंदिर डाकरा, स्वर्गापुरी मंदिर निरंजनपुर आदि में शिव की पूजा के बाद रुद्राभिषेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एससी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के 2024 के आदेश को रद्द किया, अब हल्द्वानी में ही बनेगा कोर्ट

उत्तरकाशी में मंदिरों में तड़के से ही लगी लाइन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर, कालेश्वर मंदिर, गोपेश्वर मंदिर और धौंतरी क्षेत्र के तामेश्वर मंदिर में तड़के से ही जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। मंदिरों के आस पास जय भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। तामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सोमवार की रात को ही उत्तरकाशी से गंगाजल लेकर जंगल के रास्ते पैदल चलकर क़रीब 30 किलोमीटर दूर तामेश्वर मंदिर पहुंचे।

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में 2100 दीये के साथ रंगोली

यह भी पढ़ें 👉  श्रावण माह में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व, पर्यावरण के काफी करीब

सहारनपुर चौक स्थित पृत्थ्वीनाथ महादेव मंदिर में सूजी से बने विशेष रंगों से नंदीगण पर विराजमान अर्धनारीश्वर बनाए गए। इस दौरान 2100 दीये की जगमगाती रोशनी ने श्रद्धालुओं को मोहित किया। मध्यरात्रि में हरिद्वार से लाए गंगाजल के साथ दूध, दही, घी, शक्कर के साथ रुद्राभिषेक किया गया। पुष्प, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाकर आरती की गई। इस दौरान विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि शिवरात्रि पर मंगलवार को भस्म आरती होगी।

बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाजार में फलों के साथ ही चौलाई के लड्डू, कुट्टु का आटा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रही। फलों के दाम भी सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक रहे। 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 60 रुपये तक बिका। वहीं, कीनू भी 20 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 50 रुपये किलो तक बिका।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंचे, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया है पंजीकरण

यह है मान्यता

ज्योतिषाचार्य डा. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस महापर्व पर शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। तब भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्यागकर गृहस्थ जीवन अपनाया। वहीं, कुछ पौराणिक ग्रंथों में ये भी माना गया है कि इस दिन भगवान शिव दिव्य ज्योर्तिलिंग के रूप में प्रकट हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING